
सूचना (Notice)
दिनांक: 30 जून 2026
*विषय: विद्यालय के समय में परिवर्तन के संबंध में।*
प्रिय अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ,
आप सभी को सूचित किया जाता है कि मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों के हित में स्कूल के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह नया समय 1 जुलाई 2026 से प्रभावी रूप से लागू होगा।
*नए समय की जानकारी इस प्रकार है:-*
*कक्षा प्री-नर्सरी (Pre-Nursery) से यू.के.जी. (UKG) तक: सभी बच्चों को सुबह 08:45 बजे तक विद्यालय आना अनिवार्य है और उनकी छुट्टी दोपहर 01:10 बजे होगी।*
*कक्षा 1 (Class 1) और उससे ऊपर की सभी कक्षाएँ:- इन छात्रों के लिए भी विद्यालय आने का समय सुबह 08:15 बजे तक ही रहेगा, परंतु इनकी छुट्टी दोपहर 02:10 बजे होगी।*
* *नोट- सभी स्कूल वैन पूर्व निर्धारित समय से आधा घंटा विलंब से चलेगी।*
*सभी अभिभावको को सूचित किया जाता है कि सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय समय पर पहुँचना अनिवार्य है, क्योंकि सभी कक्षाओं में सुबह का प्रेयर से पहले ही सभी स्टूडेंट्स का अटेंडेंस बनता है अगर कोई विद्यार्थी लेट से आएंगे तो उसका उस दिन का अटेंडेंस नहीं बन पाएगा और यदि अटेंडेंस 75% से कम होगा तो वैसे बच्चे को परीक्षा में सम्मिलित होने में दिक्कत हो सकता है।*